हरियाणा
2 सगी गर्भवती बहनों को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत
Shubhra Nandy
16 Dec 2022 3:35 PM IST

x
फाइल फोटो
हरियाणा के भिवानी में वीरवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,
जनता से रिश्ता वेबडेस्क |हरियाणा के भिवानी में वीरवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां तिगड़ाना मोड़ के नजदीक तेज रफ्तार कार चालक ने 2 सगी गर्भवती बहनों को टक्कर मार दी। दोनों बहनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके शव को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए लाया गया है। वहीं मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी।
बावड़ी गेट निवासी भारती और लक्ष्मी दोनों सगी बहनें है, दोपहर करीब 3 बजे तक वे लकड़ी लेकर वापस घर आ रही थी, तो अचानक ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों बहने अपने परिवार के साथ हाल निनाण गांव के नजदीक रहती थी।
Next Story





