हरियाणा
स्कूटी पर बैठी दो बेटियों को कार ने मारी टक्कर, 1 की मौत
Shantanu Roy
18 May 2022 9:41 PM IST

x
करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि उसकी 10 साल की बहन गंभीर रुप से घायल हो गई। बता दें कि यह हादसा जिले के सेक्टर-4 में हुआ। जहां पति अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ मंडी में सब्जी खरीदने के लिए आया था।
दोनों बेटियों को स्कूटी पर बैठाकर पति-पत्नी सब्जी खरीदने के लिए मंडी के अंदर चले गए। जबकि कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे वह दोनों नीचे गिर गई। कार सोम्या के ऊपर से गुजर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Next Story





