
x
Panipat पानीपत: नगर निगम चुनाव में मेयर और पार्षद पद के लिए प्रचार इन दिनों पानीपत में दिन-प्रतिदिन जोर पकड़ता जा रहा है। एसडीएम और रिटर्निंग अधिकारी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि शनिवार को कुल 127 नामांकनों में से दो नामांकन फार्म खारिज कर दिए गए। 18 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। एसडीएम ने बताया कि अब मेयर पद के लिए चार और पार्षद पद के लिए 103 उम्मीदवारों समेत 107 उम्मीदवार मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए। पानीपत में मतदान 9 मार्च को होगा। विज्ञापन मेयर पद के लिए मैदान में चार उम्मीदवार भाजपा की कोमल सैनी, कांग्रेस की सविता गर्ग, आप के प्रीतपाल सिंह और निर्दलीय केवल सिंह हैं।
पानीपत नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा, विधायक प्रमोद विज, मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी, पूर्व मेयर अवनीत कौर, वार्ड 26 से पार्षद प्रत्याशी कुसुम भट्ट ने शनिवार को रामस्वरूप चौक पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया तथा जनसभा को संबोधित किया। पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर है। लेकिन इस जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को युद्ध स्तर पर काम करना होगा। शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा ने सभी प्रदेशों में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में संतुलित विकास किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने शहर में 78 कॉलोनियों को मंजूरी दी है तथा लोगों को पेयजल व सीवरेज कनेक्शन भी उपलब्ध करवाए हैं।
Tagsपानीपतप्रत्याशियोंPanipatCandidatesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





