हरियाणा

आग की लपटों में स्वाहा हुई कारोबारी की जमा पूंजी, परिवार पर आर्थिक संकट

Admindelhi1
26 Nov 2026 3:03 PM IST
आग की लपटों में स्वाहा हुई कारोबारी की जमा पूंजी, परिवार पर आर्थिक संकट
x
राजस्थान भेजने के लिए जमा की थी पराली, अज्ञात लोगों पर आग लगाने का आरोप

हांसी: हरियाणा के गांव सैनीपुरा निवासी भूपेंद्र के पराली कारोबार को तीन दिन के भीतर दूसरी बार निशाना बनाया गया है। मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर खेतों में जमा पराली के स्टॉक में आग लगा दी। भूपेंद्र के अनुसार, घटना में करीब 120 क्विंटल पराली जलकर राख हो गई, जिससे लगभग 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

भूपेंद्र पिछले एक महीने से आसपास के गांवों के किसानों से पराली खरीदकर राजस्थान में सप्लाई करने की तैयारी कर रहा था। इससे पहले 22 नवंबर को भी उसके 35 क्विंटल पराली के स्टॉक में आग लगा दी गई थी, जिसमें करीब साढ़े तीन लाख रुपये के नुकसान का दावा किया गया था।

लगातार दो घटनाओं से कारोबारी के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। हालांकि, घटनास्थल के पास रखी 10 क्विंटल पराली को मजदूरों की मदद से समय रहते हटाकर बचा लिया गया।

Next Story