हरियाणा
बाइक का संतुलन बिगड़ने से हादसा भाई की मौत व बहन गंभीर ,मामला दर्ज
Tara Tandi
8 May 2024 5:21 PM IST

x
नारनौल-रेवाड़ी : नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर आस्था वाटर पार्क के पास दुर्घटना में भाई की मौत हो गई जबकि बहन गंभीर रूप से घायल है। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से नारनौल के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां युवक की प्राथमिक जांच कर मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार झुंझुनू जिले के गांव रायपुर अहिरान निवासी 19 वर्षीय अश्विनी अपनी बहन आरती के साथ रेवाड़ी से अपने गांव जा रहा था।
इस दौरान वह नारनौल-रेवाड़ी रोड पर स्थित आस्था वाटर पार्क के समीप पहुंचे तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की सहायता से उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सकों ने अश्विनी को मृत घोषित कर दिया तथा आरती को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसका नारनौल के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
Tagsबाइक संतुलन बिगड़नेहादसा भाईमौत बहन गंभीरमामला दर्जBike lost balanceaccident brotherdeath sister seriouscase registeredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





