हरियाणा

लापता युवक का नहर में मिला शव

Harrison
17 Aug 2023 1:04 PM GMT
लापता युवक का नहर में मिला शव
x
पानीपत : पानीपत जिले से गुजर रही दिल्ली पैरलल नहर में व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। साथ ही शव को पानीपत सिविल अस्पताल में रखवाया गया। फोटो परिजनों तक पहुंची, तो परिजन करनाल से पानीपत आए। यहां उन्होंने शव की पहचान की।
जानकारी देते हुए गौरव राणा ने बताया कि मृतक दीपक उर्फ दीपू था। जो करनाल के गांव कुंजपुरा का रहने वाला था। करीब 5 साल पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर घर से चला जाता था और देर शाम वापस लौट आता था। रविवार सुबह भी वह घर से निकल गया। शाम तक घर नहीं लौटा, तो उसकी तलाश शुरू की गई। सोमवार को उसकी कमीज और चप्पल नहर किनारे मिले। जिससे उसके नहर में डूबे जाने का शक हुआ। इसके बाद करनाल के गोताखोरों से संपर्क किया। मंगलवार रात को पानीपत से आई फोटो के माध्यम से पता लगा कि दीपक का शव पानीपत नहर में मिला है।
Next Story