हरियाणा
नाले में मिला 5 साल के बच्चे का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
Tara Tandi
31 July 2025 12:42 PM IST

x
Yamuna Nagar यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में एक बच्चे का शव ट्यूबवेल के पास नाले में पड़ा मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। बच्चा बीती रात से गायब था। जिसे आसपास तलाशा गया। सुबह बच्चे का शव नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि घटना को हत्या है हादसा कुछ भी कह पाना अभी मुश्किल है। मामले की जांच जारी है।
घटना यमुनानगर के कामी माजरा गांव की है। जहां उक्त गांव निवासी 5 वर्षीय प्रिंस सुबह नाले के पास मृत पड़ा मिला। खबर मिलते ही परिजनों को गहरा सदमा लगा है। वहीं प्रिंस 5 बहनों के बाद इकलौता लड़का था। हालांकि पुलिस को सूचित करते ही कुछ समय बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुआयना किया।
ग्रामीणों से पूछताछ के साथ–साथ पुलिस टीम अन्य साक्ष्य जुटाने की कोशिश में जुटी है। परिजनों से पूछताछ करने पर पिता ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी। इसके बाद भी वह इस घटना को हादसा मानने से इंकार कर रहे है।
पिता की माने तो किसी ने साजिश के तहत प्रिंस की हत्या की है। पूछताछ में सामने आया है कि प्रिंस बीती शाम 6 बजे से घर से गायब था। जिसके बाद परिजन उसे रात भर तलाशते रहे। लेकिन प्रिंस का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन प्रिंस ट्यूबवेल के पास प्रिंस का शव पड़ा मिला। जिसे देख पिता के पैरों तले जमीन ख़िशक गई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस आसपास इंस्टॉल्ड सीसीटीवी खंगालने में लगी है। मामले की जांच जाती है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। परिजनों पुलिस टीम से इंसान की मांग की है। और मामले की गहन जांच के साथ दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Tagsनाले 5 साल बच्चे शवहत्या आशंकाइलाके सनसनीDead body of a 5 year old child found in drainmurder suspectedsensation in areaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





