हरियाणा

तूड़ा खाली करने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प

Admin4
15 April 2023 1:13 PM GMT
तूड़ा खाली करने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प
x
रेवाड़ी। जिला के गांव बटोड़ी में तूड़ा खाली करने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये। पीड़ितों ने आरोपितों पर कुल्हाड़ी से हमला करने व महिला के गले से सोने की चेन तोडऩे का आरोप लगाया है। खोल थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बटोड़ी निवासी उमेश कुमार ने बताया कि बीती शाम उसका पड़ोसी कर्मवीर उसकी पत्नी आशा, सुमित्ना, सरोज, यश ट्रेक्टर-ट्रोली में तूड़ा भरकर लाए थे। उन्होंने अपने घर की बजाए मेरे भाई कुलदीप के मकान के समक्ष ट्रैक्टर रोक लिया और तूड़ा खाली करने लगे। उसकी भाभी लता देवी ने कर्मवीर आदि को कहा कि वह सांस की मरीज है और तूड़े से उठने वाले गरदे से उसे दिक्कत होगी।
इसलिए ट्रोली को अपने घर के आगे ले जाओ। जिस पर आशा, सुमित्ना, सरोज आदि ने उसकी भाभी को गालियां देना शुरू कर दिया। शोर सुनकर वह स्वयं और उसकी पत्नी पूनम भी बाहर आ गई और ट्रोली को यहां से हटाने को कहा। जिस पर कर्मवीर अपने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर व बाकी सभी लाठी डंडों के साथ वहां पहुंचे और हम पर हमला बोल दिया। कर्मवीर ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी व भाभी को भी चोटें आई। शोर सुनकर ग्रामीण एकित्रत हुए और उन्होंने हमले से बचाया। उमेश का आरोप है कि इस झगड़े में उसकी पत्नी पूनम की सोने की चेन गायब हो गई है। उसे संदेह है कि आरोपितों ने ही चेन को तोड़ा है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story