हरियाणा
पलवल में जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल
Tara Tandi
22 March 2024 3:49 PM IST

x
पलवल। हरियाणा के पलवल में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस पूरे मामले को संज्ञान में लेने के बाद जांच शुरू कर चुकी है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच यह खूनी विवाद हुआ है। आरोपी लाठी-डंडों के साथ गाड़ी पर सवार होकर आए और एकाएक हमला शुरू कर दिया, जिसमें 7 लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
वहीं, इस पूरे मामले पर पलवल के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे, जहां से घायलों को उपचार के लिए रेफर कर दिया है। सभी घायलों का बयान दर्ज कर आगे कि कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कोई शिकायत नहीं मिली है।
Tagsपलवलजमीन विवाददो पक्षों खूनी संघर्षकई घायलPalwalland disputebloody conflict between two sidesmany injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





