हरियाणा

रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी: बड़ौली

Admindelhi1
5 Oct 2026 6:33 PM IST
रक्तदान से बचाई जा सकती है किसी की जिंदगी: बड़ौली
x
बड़ौली ने लोगों से रक्तदान की अपील की

सोनीपत: हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मेडिकल कॉलेज, खानपुर में सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी दुर्घटना में घायल, गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज या जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहारा बन सकता है।

बड़ौली ने कहा कि स्वस्थ लोगों को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान केवल सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन देने का संकल्प है। उन्होंने शिविर में महिलाओं की भागीदारी की भी सराहना की और कहा कि महिलाओं का बढ़-चढ़कर रक्तदान करना और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करना समाज में सेवा, संवेदना एवं जागरूकता का अच्छा संदेश है। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजकों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन मानवता और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

उन्होंने लोगों से रक्तदान को लेकर फैली झिझक दूर कर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। शिविर में गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, निदेशक जगदीश दुरेजा, एमएस डॉ. संजीव, ईओ डॉ. मनोज कुमार, बलराम कौशिक, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बड़वासनी, अरुण निनानिया और जस्सी खुराना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Next Story