हरियाणा

भाकियू की दोटूक, धान सीजन में किसानों को परेशान किया तो आंदोलन

Admindelhi1
1 Oct 2026 7:07 PM IST
भाकियू की दोटूक, धान सीजन में किसानों को परेशान किया तो आंदोलन
x
किसानों की परेशानी बर्दाश्त नहीं, भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी

जींद: अनाज मंडी में किसानों को होने वाली समस्याओं व सुविधाओं की मांग को लेकर गुरूवार को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने मार्केट कमेटी सचिव से मुलाकात की और मांग पत्र साैंपा। मार्केट सचिव ने किसानों को समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आश्वासन दिया है। भाकियू कार्यकर्ताओं ने चेताया कि धान सीजन में किसानों को परेशानी आई तो वो आंदोलन करने को मजबूर होंगे। समय रहते मंडी में किसानों को सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।

भाकियू जिला प्रधान बिंदर नंबदार के नेतृत्व में किसानों के शिष्टमडंल ने अनाज मंडियों में किसानों का आने वाली परेशानियां तथा समस्याओं लेकर मार्केट सचिव संजीव जांगड़ा से मुलाकात की। उन्होंने समस्याओ को लेकर मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें धान तथा बाजरे की फसल हर रोज एमएसपी पर खरीदने, किसी किसान को गेट पास के लिए परेशान न किए जाने, नेटवर्क में दिक्कत होने पर मैनवल पास काटने, सफाई की व्यवस्था करने, सार्वजनिक शौचालय की सफाई पर ध्यान देने, बिना वेरिफिकेशन के गेट पास काटने, चौकसी ब्यौरो के नबर साफ लिखने, हैफेड कर्मियों को समय-समय पर बारदाना उपलब्ध करवाने, खरीद समय पर करने, समय-समय पर दुकानों को तोल चैक करने, नमी में किसानो को एक से दो प्रतिशत की छूट दी जाए। मार्केट कमेटी सचिव संजीव जांगड़ा ने किसानों को समस्याओ के समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर भाकियू के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Next Story