
x
Chandigarh चंडीगढ़। हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के नतीजे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हुए हैं. बुधवार सुबह से जारी वोटिंग में भारतीय जनता पार्टी ने 10 में से 9 नगर निगमों में मेयर पद पर जीत हासिल की हैं. इनमें गुरुग्राम और रोहतक भी शामिल हैं, जो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है. वहीं, दसवें नगर निगम मानेसर में बीजेपी के बागी और निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंदरजीत यादव ने भाजपा प्रत्याशी सुंदर लाल को हराकर जीत दर्ज की.इस चुनाव में कांग्रेस ने कई जगहों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें गुरुग्राम मेयर पद के लिए सीधा मुकाबला बीजेपी से हुआ. चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दिल्ली की नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जैसे बड़े नेताओं को मैदान में उतारा, जबकि कांग्रेस की ओर से सचिन पायलट और भूपेंद्र हुड्डा ने प्रचार की कमान संभाली. हालांकि, नतीजे एकतरफा रहे और बीजेपी ने जोरदार जीत हासिल की.रोहतक नगर निगम में पांच प्रमुख दलों के बीच मुकाबला था, लेकिन बीजेपी के राम अवतार ने 1 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस के सूरजमल किलोई 45,000 वोटों से पीछे रह गए. वहीं, गुरुग्राम की बात करें तो, यहां नगर निगम में बीजेपी की राजरानी मल्होत्रा 1 लाख 79 हजार 485 वोटों से चुनाव जीत गई. रोहतक को भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार यहां भी बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया. इसे कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि हुड्डा यहां से अपनी पार्टी को मजबूत करने में जुटे थे.नगर निकाय चुनावों में इस बार वोटर्स का उत्साह कम देखने को मिला. केवल 41% वोटिंग हुई, जो विधानसभा चुनाव के 68% मतदान के मुकाबले काफी कम रहा. कुछ क्षेत्रों में तो ये अब तक के सबसे कम मतदान में गिना जा रहा है. इस चुनाव में कई वार्डों में उम्मीदवार बिना विरोध जीते. इनमें फरीदाबाद से कुलदीप सिंह, गुरुग्राम से विकास यादव, करनाल से संकल्प भंडारी और संजीव कुमार मेहता और यमुनानगर से भावना निर्विरोध पार्षद चुने गए.
Tagsनगर निगम चुनावBJP की भारी जीतमेयर की 9 सीटों पर लहराया परचमMunicipal electionsBJP's huge victoryflag hoisted on 9 mayor seatsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





