हरियाणा

बीजेपी हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी: धर्मबीर

Admin2
3 July 2023 2:02 PM GMT
बीजेपी हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी: धर्मबीर
x
भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मबीर सिंह ने भाजपा-जजपा गठबंधन के संशय को लेकर फिर से स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में सभी 10 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और जीतेगी भी। इसके साथ ही भाजपा सांसद ने कहा कि वे विधानसभा का नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। विरोधी गलत प्रचार कर अपना स्वार्थ साधने में लगे हैं।
दरअसल सांसद धर्मबीर सिंह चरखी दादरी में जलभराव से निपटने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मीटिंग लेने पहुंचे थे। मीटिंग में उन्होंने दादरी जिले में बारिश के बाद से बने हालातों को लेकर चर्चा की और पानी निकासी को लेकर स्थाई व अस्थाई प्रबंधों को लेकर योजना अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में जलभराव की समस्या से निपटा जा सकेगा।
इस दौरान सांसद धर्मबीर सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा में भाजपा और जजपा के साथे गठबंधन रहेगा या नहीं यह फैसला पार्टी हाईकमान करेगा। इतना जरूर है कि भाजपा सभी 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। पिछली बार की तरह इस बार भी हरियाणा में भाजपा को सभी सीटों पर जीताकर पीएम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाएंगे। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि तीसरी बार टिकट को लेकर पार्टी हाईकमान फैसला करेगा, उनकी इच्छा तीसरी बार सांसद ही बनने की है।
वहीं भाजपा सांसद ने एनसीआर को लेकर कहा कि दक्षिण हरियाणा क्षेत्र को एनसीआर में शामिल होने से कोई फायदा नहीं मिला। एनसीआर के चलते काम-धंधे ठप्प हुए हैं। इस क्षेत्र को एनसीआर से निकालने के बारे पूरा जोर लगा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कौन सी कांग्रेस किसकी कांग्रेस, पता ही नहीं चल रहा है। कांग्रेस कई धड़ों में बटी हुई है।
Admin2

Admin2

    Next Story