हरियाणा

BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने विपक्ष को घेरा

Shantanu Roy
28 May 2023 12:01 PM GMT
BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर ने विपक्ष को घेरा
x
रोहतक। देश के नए संसद भवन उद्घाटन के अवसर पर विपक्ष द्वारा बहिष्कार किए जाने पर हरियाणा प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने सवाल उठाते हुए विपक्ष पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इस बहाने विपक्ष राजनीति कर रहा है, जबकि वास्तविकता यह है कि आज विपक्ष के पल्ले कुछ नहीं है। विपक्ष का काम केवल देश में मोदी द्वारा किए जा रहे विकास के कार्यों को रोकना है। नया बना संसद का भवन केवल विपक्ष का नहीं है यह पूरे देशवासियों का भवन है।
ग्रोवर ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या अतीत में किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विधानसभा या सोनिया गांधी ने डॉ मनमोहन सिंह के साथ कोई उद्घाटन नहीं किया ? तो उस समय के विपक्ष ने तो उनका बहिष्कार नहीं किया। आज ऐसा क्यों हो रहा है, यह सब जनता समझ रही है। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर सेक्टर दो में मन की बात सुनने के लिए आयोजित किए गए कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे हुए हैं और आज ही के दिन वीर सावरकर का भी जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा अपनी 101वीं मन की बात में पिछले कार्यक्रमों की तरह इस बार भी सभी बिंदुओं कुछ हुआ है। युवाओं से बात की है, लोगों को पानी के संरक्षण के बारे में बताया है।
Next Story