हरियाणा

भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली को अमेरिकन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की दी उपाधि

Sanjna Verma
28 May 2024 8:52 AM GMT
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली को अमेरिकन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की दी उपाधि
x
हरियाणा : भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली को अमेरिकन इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। रविवार को दिल्ली में हुए दीक्षांत कार्यक्रम में वंदना पोपली को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस मौके पर बिजनेस, ह्यूमन राइट, खेल तथा समाज सेवा से संबंधित कई शख्सियत मौजूद रहीं जोकि पूरे देश से पहुंची थीं।
गौरतलब है कि वंदना पोपली राजनीति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं। इस उपलब्धि पर वंदना पोपली ने कहा कि इस तरह की सराहना से लोगों को समाज सेवा में अौर अच्छा काम करने की प्रेरणा मिलती है और उनको मिला हुआ सम्मान उन सब का सम्मान है, जो समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। वंदना पोपली के पति नवीन पोपली ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए इसे बड़ी उपलब्धि बताया।
Next Story