
x
चंडीगढ़। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा ने चंडीगढ़ शहर में अलग अलग जगह स्वच्छता अभियान चलाकर शहर की सफाई की।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वच्छ भारत की सोच के अनुसार सेक्टर 26 सब्जी मंडी में लगभग एक हजार आम लोगों ने मेयर अनूप गुप्ता और महासचिव रामबीर भट्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंडी की सफाई की।
मनोनीत पार्षद उमेश घई ने अपने साथियों सहित सेक्टर 25 में गौशाला की सफाई की। पार्षद नरेश पंचाल और कार्यकर्ताओं ने गांव बहलाना की सरकारी डिस्पेंसरी की सफाई की। किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दीदार सिंह ने गांव ह्लोमजरा में सफाई की। सेक्टर-19 में मेयर अनूप गुप्ता के साथ ब्रिटिश डेप्युटी हाई कमिश्नर कैरोलिन रोवेट ने श्रमदान में भाग लिया।
पूर्व पार्षद हीरा नेगी और महिला साथियों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। पार्षद महेशिंदर सिद्धू व दीपक मल्होत्रा ने मंडल नंबर 2 में सफाई अभियान में भाग लिया। सूद ने कहा कि भाजपा शहर को और सुंदर बनाने के लिए बचनबद्ध है।
Tagsभाजपा ने चंडीगढ़ शहर में अलग अलग जगह स्वच्छता अभियान चलाकर शहर की सफाई कीBJP cleaned the city by running cleanliness campaigns at different places in Chandigarh city.ताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday

Harrison
Next Story