हरियाणा
Bilaspur: तस्करों ने थार को टक्कर मार छिपाई लकड़ी, स्कॉर्पियो छोड़कर मौके से फरार
Tara Tandi
30 July 2025 6:34 PM IST

x
Yamuna Nagar यमुनानगर : लकड़ी तस्कर बिलासपुर क्षेत्र से खैर की लकड़ी की तस्करी करते हुए पकड़े गए। जिन्हें पुलिस ने पीछा करके दबोचने की कोशिश की। लेकिन तस्कर मौके से गाड़ियों को छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग पुलिस ने मौके से स्कॉर्पियो को जब्त किया। जिसमें भारी मात्रा में खैर के लट्ठे भरे पड़े थे।
वन विभाग के फॉरेस्टर गार्ड अंकित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर खेर की लकड़ी की तस्करी कर रहे है। तस्कर सफेद रंग को स्कॉर्पियो में लकड़ी के लट्ठे भर कर ले जा रहे है। जिसके बाद पुलिस टीम और वन विभाग टीम को अलर्ट किया गया।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग टीम ने थार गाड़ी से तस्करों का पिछा किया और तस्करों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन तस्करों ने थार गाड़ी को कई बार टक्कर मारकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद तस्कर अंबाला गांव की तरफ मुड़ गए।
पुलिस को पहले से ही वनविभाग ने अलर्ट मोड़ पर रखा गया था। जिसके बाद आरोपियों का पिछा पुलिस टीम ने गाड़ियों से करना शुरू किया तो तस्करों ने खेतों की तरफ गाड़ी मोड़ दी। और 15 किलोमीटर दूर जा कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए तस्कर फरार हो गए। स्कॉर्पियो गाड़ी और अन्य वहां मौके पर ही छोड़ गए।
बिलासपुर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि जब्त की गई स्कॉर्पियो कुछ ही समय पहले थाने से छुड़वाई गई थी। पहले भी गाड़ी तस्करी के मामले में ही जब्त हुई थी। हालांकि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि तस्कर खेर की लकड़ी की तस्करी करते हुए भागने की कोशिश कर रहे है।
जिसके बाद पुलिस ने छिछरोली मोड से आरोपियों का पिछा शुरू कर दिया। स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे। जो खेतों की तरफ भागते हुए अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। हालांकि पुलिस तस्करों को तलाश में जुटी हुई है और जांच जारी है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है।
TagsBilaspur तस्करोंथार टक्कर मारछिपाई लकड़ीस्कॉर्पियो छोड़कर मौके फरारBilaspur smugglershit Tharhid woodfled from the spot leaving Scorpioजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





