हरियाणा

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत

Shantanu Roy
15 Sep 2022 3:58 PM GMT
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत
x
बड़ी खबर
अम्बाला छावनी। कैंट के एस.डी. कालेज के नजदीक स्थित हाईवे पर बुधवार दोपहर को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लम्बी कतारें लग जाने के कारण जाम लग गया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान नायब सिंह निवासी गांव होली के रूप में हुई। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक मृतक नायब सिंह मंगलवार दोपहर के समय जरूरी काम के कारण कैंट आने के लिए बाइक पर घर से निकला था।
जब वह एस.डी. कॉलेज के पास पहुंचा तो अचानक सुभाष पार्क की ओर जाने वाली सड़क के सामने पीछे से काफी तेजी में आए अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को काफी जोर से टक्कर मारी। चालक नायब सिंह बाइक सीधे नीचे गिरा और सड़क पर उसका सिर लगा। हादसे को अंजाम देने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक के नीचे दबे घायल को देखा तो वह दम तोड़ चुका था। इसके बाद एम्बुलैंस भी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन उसमें शव को नहीं रखा गया। इसके बाद एक अन्य वाहन बुलाकर पुलिस ने उसमें शव को रखा और नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे के बाद लगे जाम को खुलवाने के लिए पुलिस कर्मी मौके पर तैनात रहे। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है और परिजनों के बयानों पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story