हरियाणा

औरंगाबाद के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

Shiddhant Shriwas
10 Feb 2022 9:05 PM IST
औरंगाबाद के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस ने कार चालक के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
x

फाइल फोटो 

जानिए पूरा मामला

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: सोनीपत। गांव औरंगाबाद के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। घायल को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मूलरूप से बिहार के मुजफ्फरपुर के चंद्रहटी फिलहाल जाखौली निवासी सुरेश कुमार साहनी ने बताया कि वह गांव औरंगाबाद में गया था। रात को उसका चचेरा भाई रत्नेश जाखौली से बाइक लेकर उसे लेने औरंगाबाद आ रहा था। उसके चचेरे भाई के साथ उसका दोस्त विशाल भी था। जब वह गांव औरंगाबाद में पहुंचे तो एक कार सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई रत्नेश व विशाल घायल हो गया। उन्हें सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां रत्नेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं विशाल को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने सुरेश के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Next Story