हरियाणा

हरियाणा राजभवन से पंचकूला तक बाइक रैली का आयोजन, 75 राइडर्स हुए शामिल

Deepa Sahu
17 April 2022 1:33 PM IST
हरियाणा राजभवन से पंचकूला तक बाइक रैली का आयोजन, 75 राइडर्स हुए शामिल
x
हरियाणा रेडक्रॅास और परिवर्तन एनजीओ की ओर से रविवार को एक बाइक रैली का आयोजन किया गया।

हरियाणा रेडक्रॅास और परिवर्तन एनजीओ की ओर से रविवार को एक बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह हरियाणा राजभवन से लेकर पंचकूला तक निकाली गई। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने हरियाणा राज भवन से हरी झंडी दिखा कर बाइकर्स को रवाना किया। चंडीगढ़ के विभिन्न सेक्टरों से होकर होंडा बिग विंग होती हुई यह रैली ब्रिलिएन्स स्कूल सेक्टर 12 पंचकूला पहुंची।

परिवर्तन एनजीओ की अध्यक्ष रेणुका शर्मा ने कहा कि आजादी का 75वां अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हमारे एनजीओ परिर्वतन की 13 अप्रैल को चौथा स्थापना दिवस था। इसलिए दोनों उत्सवों पर बाइक रैली निकाली जा रही है। हमारा एनजीओ रैली के माध्यम से अखंड भारत का एक संदेश देना चाहता है कि सभी को देश हित में कार्यरत रहना चाहिए।
Next Story