हरियाणा
बड़ी वारदात: श्रमिक ने राजमिस्त्री पर कुल्हाड़ी मारकर किया हत्या
Deepa Sahu
1 April 2022 8:41 AM GMT
![बड़ी वारदात: श्रमिक ने राजमिस्त्री पर कुल्हाड़ी मारकर किया हत्या बड़ी वारदात: श्रमिक ने राजमिस्त्री पर कुल्हाड़ी मारकर किया हत्या](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/04/01/1569113-12.webp)
x
हरियाणा के रोहतक में आपसी विवाद होने पर साथी श्रमिक ने राजमिस्त्री की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।
हरियाणा के रोहतक में आपसी विवाद होने पर साथी श्रमिक ने राजमिस्त्री की सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना शहर की नेहरू कॉलोनी की है। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कबीर कॉलोनी निवासी राकेश ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता 60 वर्षीय कृष्ण कुमार राजमिस्त्री का कार्य करते थे।
उन्होंने नेहरू कॉलोनी में एक दिन पहले मकान बनाने का ठेका लिया था। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे उसके पिता नेहरू कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान पर गए थे। वहां पर साथ में काम करने वाला श्रमिक भी था। शाम करीब 6:00 बजे उसे सूचना मिली कि उसके पिता के सिर में श्रमिक ने कुल्हाड़ी मार दी है। वह अपनी मां और दूसरे परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और घायल पिता कृष्ण कुमार को पीजीआई में दाखिल कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
![Deepa Sahu Deepa Sahu](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/14/1542687-8a13ff49-c03a-4a65-b842-ac1a85bf2c17.webp)
Deepa Sahu
Next Story