साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश, तीन विदेशी नागरिक सहित आठ गिरफ्तार

फरीदाबाद: साइबर थाना फरीदाबाद ने साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह गैंग साइबर ठगी के 1548 मामलों में शामिल था. इस मामले में तीन विदेशी नागरिकों और एक महिला सहित गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है.
डीसीपी हेडक्वार्टर नीतीश अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों में नाइजीरिया के गैब्रियल व किंग्सले और घाना के गॉडविन शामिल हैं. ये लोग दिल्ली में रह रहे थे. गैब्रियल और गॉडविन का वीजा 10 महीने पहले एक्सपायर हो चुका था. ये लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे. एक और आरोपी युर्थिंग्ला वारोंग उर्फ मम्मी मणिपुर की रहने वाली है. अन्य आरोपियों में मुंबई के हरीश, फिरोज अंसारी, नोएडा के राजकुमार उर्फ राजू व सफरउद्दीन और दिल्ली के सुशील तिवारी हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





