हरियाणा
Bhiwani: खूनी संघर्ष में युवक की हत्या, तेजधार हथियार से किया गया हमला
Tara Tandi
5 Aug 2025 5:10 PM IST

x
Bhiwani भिवानी : मंगलवार को पुराने बस अड्डे के पास भेजा वाली देवी इलाके में दो पक्षों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हुई हैं वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान विशाल के रूप में हुई है। जिस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया था। बुरी तरह घायल विशाल को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस झगड़े में घायल हुए नरेश को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया गया है।
मौके पर सूचना मिलते ही पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने गांव में सुरक्षा बंधा दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों से पूछताछ कर पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज किए है। वहीं अस्पताल पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजद दिया है।
आगामी कार्रवाई परिजनों की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी। आरोपियों की तलाश जारी है। घायल का उपचार किया जा रहा है। जिसकी हालत में पहले से सुधार है।
TagsBhiwani खूनी संघर्षयुवक हत्यातेजधार हथियारकिया हमलाBhiwani bloody conflictyouth murderedattack with sharp weaponजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





