हरियाणा

Bhiwani: कार्यशाला व्यवहारिक ज्ञान का स्रोत: शिवरतन गुप्ता

Admindelhi1
28 Jun 2025 8:12 PM IST
Bhiwani: कार्यशाला व्यवहारिक ज्ञान का स्रोत: शिवरतन गुप्ता
x
"शिवरतन गुप्ता ने कार्यशालाओं के महत्व पर दिया जोर"

भिवानी: वैश्य इंटरनेशनल स्कूल में लरनिंग आऊटकम एंड पेडिगोय विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का आयोजन वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट द्वारा सीबीएसई के मानकों के अनुसार किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य महाविद्यालय के ट्रस्ट शिव रत्तन गुप्ता ने की, जबकि विद्यालय महासचिव डॉ. पवन कुमार बुवानीवाला विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे । पूजा मित्तल ने रिसोर्स पर्सन के तौर पर कार्यशाला का संचालन किया। वैश्य इंटरनेशनल स्कूल प्राचार्य डॉ. करतार सिंह जाखड़ के नेतृत्व में इस कार्यशाला का संचालन किया गया।

अध्यक्ष महोदय ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह वर्कशॉप केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमें यह सिखाती है कि जीवन में सीखना कभी रुकता नहीं। किताबें हमें केवल तथ्यों से परिचित कराती हैं, लेकिन वर्कशॉप्स हमें अनुभव और व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ती हैं। इस कार्यशाला में चरखी दादरी स्थित पी. एच. स्कूल के शिक्षकों ने भी भाग लिया । कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षण की नवीनतम विधियों, लर्निंग आउटकम्स और प्रभावी पेडागॉजी के बारे में प्रशिक्षित करना था। इस कार्यशाला में भाग लेने वाले समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन प्रदान किया गया।

Next Story