हरियाणा

Bhiwani: दिन में गर्माहट, शाम ढलते ही ठंड तेज

Admindelhi1
30 Dec 2025 11:05 AM IST
Bhiwani: दिन में गर्माहट, शाम ढलते ही ठंड तेज
x

भिवानी: जिले में पिछले चार दिन से मौसम मिला-जुला बना हुआ है। दिन के समय धूप के साथ शीतलहर का असर महसूस हुआ लेकिन रविवार को दोपहर बाद शाम चार बजे के करीब हल्के बादल छाने से ठिठुरन भरी ठंड और बढ़ गई।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 30 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उन्होंने किसानों को फसलों में आवश्यकतानुसार सिंचाई करने की सलाह दी। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। अवकाश के चलते दोपहर में निकली धूप से पार्कों में रौनक लौट आई और बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।

गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से पहुंची: रविवार को भिवानी जंक्शन पर लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित रहीं। यात्रियों को ठिठुरन भरी ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ा। गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से भिवानी पहुंची। कालिंदी एक्सप्रेस लगभग छह घंटे की देरी से और किसान एक्सप्रेस एक घंटा 40 मिनट की देरी से जंक्शन पर पहुंची।

Next Story