हरियाणा

Bhiwani: काला बिल्ला लगाकर टीकाकरण कर्मचारियों ने जताई नाराज़गी

Admindelhi1
4 Dec 2025 1:50 PM IST
Bhiwani: काला बिल्ला लगाकर टीकाकरण कर्मचारियों ने जताई नाराज़गी
x

भिवानी: विभिन्न लंबित मांगों के लिए एमपीएचडब्लू (बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता) एसोसिएशन की राज्य प्रधान शर्मिला देवी के आह्वान पर बुधवार को कर्मचारियों जिले के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों पर काले बिल्ले लगाकर टीकाकरण किया। कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

एमपीएचडब्लू (बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता) एसोसिएशन के जिला सचिव महिपाल ने बताया कि एनएचएम एमपीएचडब्लू फीमेल की लंबित मांगें 4200 ग्रेड पे , वॉशिंग अलाउंस, ड्रेस अलाउंस, सेवानिवृत्ति पर वित्तीय लाभ जैसी मुख्य मांगों पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस कारण कर्मचारिययों में रोष है।

Next Story