हरियाणा

Bhiwani: हनुमान गेट चौक पर सड़क धंसने का राज खुला

Admindelhi1
14 Feb 2026 4:50 PM IST
Bhiwani: हनुमान गेट चौक पर सड़क धंसने का राज खुला
x

भिवानी: हनुमान गेट चौक क्षेत्र में बार-बार सड़क धंसने के मामले में मुख्य कारण पुराने ठप पड़े नाले से निकलता पानी और पेयजल पाइपलाइन के जॉइंट में मामूली लीकेज पाया गया है। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देश पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर समस्या के समाधान में जुटी हुई है और जल्द स्थायी समाधान का दावा किया गया है।

उन्होंने बताया कि लीकेज ठीक करने के बाद भी मौके पर पानी जमा होता दिखाई दिया। इस पर जब खोदाई करवाई गई तो पता चला कि वहां एक पुराना ठप पड़ा नाला है जिससे पानी रिसकर सड़क के नीचे जा रहा था। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी समस्या को पूरी तरह दुरुस्त करने में लगे हुए हैं और शीघ्र ही इसका समाधान कर दिया जाएगा।

Next Story