हरियाणा

Bhiwani: सुनील वर्मा ने संभाला सहायक ग्रुप लीडर का कार्यभार

Admindelhi1
15 Nov 2025 1:41 PM IST
Bhiwani: सुनील वर्मा ने संभाला सहायक ग्रुप लीडर का कार्यभार
x

भिवानी: चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप द हरियाणा राज्य भारत स्काउटस एंड गाइडस जिला भिवानी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्रुप लीडर सागर सज्जन सिंह ने की। सह गु्रप लीडर डा.अमित कुमार ने बैठक में दो प्रस्ताव पेश किए,जिनमें गु्रप लीडर और अन्य पदाधिकारियों ने स्वीकार किया। प्रस्ताव मेंं जिला कष्ट निवारण समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं सामाजिक कार्यकत्र्ता सुनील वर्मा नंबरदार को चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप हरियाणा स्काउटस एंड गाइडस जिला भिवानी का सहायक गु्रप लीडर मनोनीत किया गया। अपनी नियुक्ति पर नंबरदार ने प्रदेश के महामहिम राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, खेल मंत्री गौरव गौतम, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह, जिला उपायुक्त साहिल गुप्ता, गु्रप के जिला गु्रप लीडर सागर सज्जन सिंह, उप लीडर डा.अमित कुमार, लक्ष्मण गौड, कैप्टन पुष्पा देवी, नितेश कुमार आदि का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेवारी राज्य संगठन ने उन्हें दी है। उसका पूरी तरह से निवर्हन किया जाएगा और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाए जाएंगे।

नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छ हरियाणा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत आदि अभियानों में बढ़चढक़र भाग लिया जाएगा और जो सपना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का लिया है, उसमें वे भागीदार बनेंगे। आज स्काउटस एंड गाइडस गु्रप के सहायक गु्रप लीडर सुनील वर्मा नंबरदार ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर गु्रप के लीडर सागर सज्जन सिंह व सहायक गु्रप लीडर डा.अमित कुमार ने नंबरदार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। नंबरदार की नियुक्ति पर डा.माया यादव, पूर्व बैंक अधिकारी जयराज बिडलान, डा.देवेंद्र कुमार, डा.साहिल वर्मा, विक्रम लहकेरा आदि ने स्काउट संगठन का आभार व्यक्त किया है।

Next Story