हरियाणा

Bhiwani: इनेलो युवा मोर्चे को मजबूत बनाएंगे संदीप घणघस

Admindelhi1
30 Jun 2025 8:18 PM IST
Bhiwani: इनेलो युवा मोर्चे को मजबूत बनाएंगे संदीप घणघस
x

भिवानी: गांव धनाना निवासी चेयरमैन दलीप सिंह घणघस के पौत्र संदीप घणघस द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों व समय-समय पर युवाओं के हितों के लिए कर रहे संघर्ष को देखते हुए इनेलो पार्टी ने युवा जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला, इनेलो राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रदेश महासचिव सुनील लांबा, जिला प्रधान अशोक ढाणी माहू का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा अधिक से अधिक युवाओं को जोडक़र पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को पूरा मान सम्मान देती है। यह पूर्व उपप्रधानमंत्री जननायक चौधरी देवीलाल की नीतियों पर चलते हुए किसान, मजदूर, युवा व कमेरे वर्ग के हकों की लड़ाई लड़ रही है। इस अवसर पर चेयरमैन दिलबाग सिंह, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा, विजय पचगांवा, सुनील स्वामी, कोच भुपेन्द्र धनाना, कृष्ण सिवाच, डा. फूल सिंह धनाना, जितेन्द्र धनाना, सुनील वर्मा, सूरजभान एसडीओ, अनिल बागनवाला, राजेन्द्र डीएसओ, संजय मिश्रा, कर्मबीर यादव, निशांत ढांडा, राहुल धनाना, शारदा मिश्रा, इंदु परमार आदि ने संदीप घणघस को बधाई दी।

Next Story