हरियाणा

Bhiwani: कबड्डी मुकाबले में सागवान का दबदबा

Admindelhi1
23 Feb 2026 8:06 PM IST
Bhiwani: कबड्डी मुकाबले में सागवान का दबदबा
x

भिवानी: गांव दांग खुर्द के खेल मैदान में रविवार को आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में मटका दौड़ स्पर्धा में बाढड़ा निवासी प्रमिला और उनकी बेटी तमन्ना ने क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं हरियाणा सर्कल कबड्डी स्पर्धा में गांव सागवान की टीम विजेता रही।

महिला, युवा और बुजुर्ग वर्ग की दौड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कबड्डी स्पर्धा में सागवान की टीम ने भाली की टीम को 17-14 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को आयोजक कमेटी की ओर से 51 हजार रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।

आयोजक कमेटी के सदस्य अमित ने बताया कि कबड्डी स्पर्धा में 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव के सरपंच राजेंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है और इसी उद्देश्य से हर वर्ष गांव में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इस अवसर पर जयसिंह वाल्मीकि, धर्मवीर, पवन, संदीप और ओमबीर मौजूद रहे।

ये रहे परिणाम

बुजुर्गों की दौड़ में हरिओम प्रथम और राजेंद्र द्वितीय स्थान पर रहे। मटका दौड़ में प्रमिला प्रथम व तमन्ना द्वितीय स्थान पर रहीं। महिला दौड़ में प्रमिला प्रथम व शर्मीला द्वितीय स्थान पर रहीं।

Next Story