हरियाणा

Bhiwani: बीपीएल परिवारों के हक पर डाका: सविता

Admindelhi1
19 Dec 2025 12:11 PM IST
Bhiwani: बीपीएल परिवारों के हक पर डाका: सविता
x

भिवानी: हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव सविता मान ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की लूट, धोखा, वसूली, और मुनाफाखोरी वाली सरकार ने वर्ष-2025 में अक्टूबर तक 13.50 लाख गरीब बीपीएल परिवारों का निवाला छीन लिया है। विधानसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा सरकार ने ही हरियाणा के 70 फीसदी आबादी का गरीबी रेखा के नीचे होना स्वीकार किया था। उन्होंने बताया कि पूरे देश में अक्टूबर-2025 तक 41,41,385 बीपीएल राशन कार्ड काटे गए हैं, इनमें से अकेले 32 फीसदी की कटौती हरियाणा में हुई है । 2.8 करोड़ की कुल आबादी में से 2 करोड़ लोगों को बीपीएल कैटेगरी में (गरीबी रेखा से नीचे) वर्गीकृत करने की जानकारी बीजेपी सरकार ने ही दी थी।

मगर सत्ता हथियाते ही गरीब विरोधी भाजपा ने हरियाणा के बीपीएल परिवारों पर चौतरफ़ा हमला बोल दिया। परिवार पहचान पत्र को परेशानी पहचान पत्र में बदलने वाली भाजपा ने इसे गरीबों से हकमारी और धोखाधड़ी का परमानेंट हथियार बना ही रखा हैमगर ई-केवाईसी के बहाने भी राशन कार्ड छीनने का ही खेल खेला गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लिए घोर हानिकारक बनी भाजपा ने देश में समृद्ध हरियाणा की पहचान और सम्मान को तो चोट पहुंचाई ही, लोगों को गऱीबी के दलदल में धकेलने और फिर गरीबों से निवाला छीन लेने का पाप भी कर डाला है।


Next Story