हरियाणा
Bhiwani: एनएचएआई ने भिवानी–हांसी फोरलेन में किया सुधार कार्य
Admindelhi1
6 Jan 2026 1:35 PM IST

x
भिवानी: गांव प्रेमनगर में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के पास भिवानी-हांसी फोरलेन मार्ग का सर्विस रोड धंस गया था जिससे धुंध में हादसे का खतरा बढ़ गया था। पहले यहां पर बालू रेत से अस्थायी भराई की गई थी लेकिन सोमवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एनएचएआई ने जेसीबी की मदद से रोड खोदकर कंक्रीट डालकर इसे दुरुस्त किया। सर्विस रोड के सुधार के बाद वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।
राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर भिवानी से हांसी तक फोरलेन निर्माण दिसंबर 2023 में शुरू हुआ था और अब तक परियोजना का करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। केवल बवानीखेड़ा के पास हाईटेंशन बिजली लाइन शिफ्ट करना शेष है। कार्य पूरा होने से पहले ही यह धंसाव हुआ था जिसे अब ठीक कर लिया गया है।
Tagsभिवानीएनएचएआईभिवानी–हांसीफोरलेनसुधार कार्यBhiwaniNHAIBhiwani-HansiFour-laneImprovement workजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





