हरियाणा

Bhiwani: मजदूरों को जागरूक करने की पहल, सीजेएम ने दी जानकारी

Admindelhi1
4 Nov 2025 1:20 PM IST
Bhiwani: मजदूरों को जागरूक करने की पहल, सीजेएम ने दी जानकारी
x

भिवानी: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार श्रमिक सुरक्षा अभियान के तहत नवंबर माह में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। जागरूकता शिविरों में आम जनता, मजदूरों, ठेकेदारों और श्रमिकों को जागरूक किया जाएगा। अभियान के दौरान श्रमिकों को उनकी सुरक्षा एवं अधिकार, सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बारे जागरूक किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम पवन कुमार ने ये जानकारी देते हुए बताया कि नंवबर माह में विशेष कर श्रमिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा, इसके लिए शैड्यल तैयार कर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य श्रमिकों को श्रम कानूनों और निष्पक्ष व्यवहार के संबंध में नियोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना है।

इसके अलावा ई-श्रम और अन्य श्रम कल्याण योजनाओं के अंतर्गत पंजीकरण को बढ़ावा देना, समग्र श्रमिक कल्याण के लिए डीएलएसए, सरकारी विभागों और एनओएस के बीच समन्वय को मजबूत करना, डिजिटल सुरक्षा, साइबर अपराध और नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में श्रमिकों को संवेदनशील बनाना, नालसा की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बुनियादी श्रम अधिकार, न्यूनतम मजदूरी कानून और सामाजिक सुरक्षा लाभ, कार्यस्थल दुर्घटना या चोट क्षतिपूर्ति दावे, बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और कार्यस्थल पर उत्पीडऩ की रोकथाम, नि:शुल्क कानूनी सहायता और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धता, श्रमिक वेतन, छंटनी, कार्यस्थल सुरक्षा, लैंगिक समानता और महिला श्रमिकों के लिए सुरक्षित कार्य स्थितियों, उत्पीडऩ या लाभों से इनकार से संबंधित विवादों के लिए मुफ्त कानूनी सहायता कैसे प्राप्त कर सकते हैं।

Next Story