हरियाणा

Bhiwani: स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई

Admindelhi1
28 Jan 2026 5:21 PM IST
Bhiwani: स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई
x

भिवानी: चार माह से वेतन न मिलने के कारण आक्रोशित अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंगलवार को शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। नागरिक अस्पताल से लघु सचिवालय तक नारेबाजी करते हुए कर्मचारी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।

अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पिछले चार महीनों से उन्हें मासिक वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है और कई कर्मचारी अपनी रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि जिले भर में करीब 260 अनुबंधित कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। बार-बार स्वास्थ्य अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इसी वजह से सभी अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी मजबूर होकर बुधवार को एकजुट होकर सड़क पर उतरे। कर्मचारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल वेतन भुगतान की मांग की। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो आने वाले समय में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Next Story