हरियाणा

Bhiwani: हार्ट अटैक से किसान की मौत, खेत में मचा हड़कंप

Admindelhi1
30 Dec 2025 11:12 AM IST
Bhiwani: हार्ट अटैक से किसान की मौत, खेत में मचा हड़कंप
x

भिवानी: लोहारू क्षेत्र के गांव बसीरवास में शनिवार सायं खेत में काम करते समय 39 वर्षीय किसान अजय की हृदयाघात से मौत हो गई। गेहूं की फसल में पानी देते वक्त अचानक तबीयत बिगड़ने से यह दर्दनाक हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अजय अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी देने के लिए पाइप लाइन बदल रहा था। इसी दौरान उसे अचानक हार्ट अटैक आया और वह खेत में ही गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलने पर लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह पुलिस टीम सहित अस्पताल पहुंचे। मामले की आगामी कार्रवाई उप-निरीक्षक सज्जन सिंह द्वारा की गई। जांच अधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि रविवार को मृतक अजय का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई राजपाल के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे माता, पत्नी, एक बेटी, एक बेटा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। अजय की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Next Story