हरियाणा

Bhiwani: प्रेम नगर गांव में सीबीएलयू का पर्यावरण संरक्षण अभियान

Admindelhi1
7 Jun 2025 4:43 PM IST
Bhiwani: प्रेम नगर गांव में सीबीएलयू का पर्यावरण संरक्षण अभियान
x
"लोगों को किया जागरूक"

भिवानी: सीबीएलयू की कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देशन में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण एवं इतिहास विभाग द्वारा गांव प्रेम नगर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज के पर्यावरण विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ अश्वनी शर्मा, बतौर वक्ता डीन अर्थ एवं पर्यावरण साइंस प्रो संजीव कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम के संयोजक एवं डीएलएसए कॉर्डिनेटर इतिहास विभाग से प्रोफेसर रविप्रकाश थे।

सरपंच राजेश बुरा एवं ग्राम पंचायत की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ अश्वनी शर्मा ने कहा कि मानव जीवन को पृथ्वी पर बचाए रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण बहुत जरूरी है और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक पेड़ लगाने,जल संरक्षण करने,कचरा प्रबंधन,प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने आदि का युवाओं को संकल्प दिलाया। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के गुर सिखाए। डीन प्रो संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो दीप्ति धर्माणी एवं कुलसचिव डॉ भावना शर्मा के संयुक्त दिशा निर्देशन में गांव प्रेमनगर में यह कार्यक्रम आयोजित करवाना उनका गांव के प्रति विशेष स्नेह एवं लगाव का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की महत्वपूर्ण मांग है।कार्यक्रम के संयोजक प्रो रवि प्रकाश ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए युवाओं से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। गांव के सरपंच राजेश बुरा ने। ग्राम पंचायत एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से सभी अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। सरपंच ने आश्वासन दिया कि वे स्टेडियम में चारों तरफ पेड़ लगाएंगे और पर्यावरण संरक्षण में गांव का प्रत्येक व्यक्ति अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। इस अवसर पर पंचायत के सभी प्रतिनिधि,जोगेंद्र बूरा ,जयपाल, दलबीर,मंजीत कोच,रमेश कोच, छात्र प्रवीण बूरा,रोहित रोहित बूरा,दो महिला कोच सहित अनेक खिलाड़ी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Story