हरियाणा

Bhiwani: तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

Tara Tandi
24 July 2024 11:03 AM GMT
Bhiwani: तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत
x
Bhiwani भिवानी : हरियाणा के भिवानी में तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत हो गई। जिन्हे गांव के पशुपालकों ने तालाब में से निकाला। बच्चे तालाब में नहाने आए थे। लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण डूब गए। बच्चों को बाद में अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया।
दोनो ही बच्चों की उम्र करीब 9 वर्ष है और दोनो ही गांव रतेरा के रहने वाले थे। तालाब में खुदाई होने के कारण गहरे गड्ढे बन गए थे। ग्रामीणों ने तालाब में बच्चों के साथ–साथ किसी बच्ची के होने की भी आशंका जताई है। लेकिन अभी तक तालाब में से कोई और शव नहीं मिला हैं।
परिजनों को यह मालूम भी नहीं था कि बच्चे कहां है। जब बच्चे काफी देर तक घर वापस नहीं आए तो परिजन उनकी तलाश में निकल पड़े। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके बाद परिजन तालाब के पास बच्चों को ढूंढते–ढूंढते पहुंचे।
वहां पशुपालकों ने तालाब में बच्चों को डूबता देख तलाब में छलांग लगा दी। उसने पानी में बच्चे का सिर देखा था। बच्चों को बड़ी मुश्किल से तालाब के बाहर निकल कर तुरंत ही हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
लकी को जिंदल अस्पताल, हिसार और विराट को आधार अस्पताल, हिसार ले कर गए। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दोनो ही बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया है।
Next Story