हरियाणा

आदमपुर विस़ उपचुनाव भाजपा के भव्य बिश्नोई आगे

Admin4
6 Nov 2022 11:00 AM GMT
आदमपुर विस़ उपचुनाव भाजपा के भव्य बिश्नोई आगे
x
हरियाणा। हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की आज चल रही मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और जननायक जनता पार्टी(जजपा) गठबंधन प्रत्याशी श्री भव्य बिश्नाेई 11 दौर की मतगणना में अपने प्रतिकद्वंदियों से 16 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
बिश्नोई ने अब तक हुये सभी दौर की मतगणना में अपनी बढ़त बरकरार रखी है। हालांकि 11वें दौर में उनकी बढ़त 17360 मतों से कम होकर 16694 रह गई लेकिन अभी भी वह अच्छे अंतर से अपने निकट प्रतिद्वंदी कांग्रेस के जय प्रकाश से आगे हैं। 11वें दौर में 60296 मत बिश्नोई और जय प्रकाश के पक्ष में 44012 मत गये हैं1 जय प्रकाश पूर्व केंद्रीय मंत्री और तीन बार के सांसद रह चुके हैं। इंडियन नेशनल लोकदल(इनेलो) ने कांग्रेस से बागी हुये विधायक कुर्दा राम नम्बरदार को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि आम आदमी पार्टी ने भाजपा छोड़ कर आए सतेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है। इस सीट के लिये गत तीन नवम्बर को हुये उपचुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था।
भव्य बिश्नोई राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई के पुत्र हैं। कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस विधायक थे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन की जगह भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा का समर्थन किया था। इसके बाद उन्होंने विधानसभा की अपनी सदस्यता से इस्तीफा देकर कांग्रेस को अलविदा कह दिया था और भाजपा में शामिल हो गये। इसी कारण यह उपचुनाव कराया गया। आदमपुर सीट पर वर्ष 1968 से भजन लाल परिवार का कब्जा है। इस सीट से दिवंगत भजन लाल नौ बार और उनकी पत्नी जस्मा देवी एक बार तथा कुलदीप बिश्नोई चार बार विधायक रहे हैं।

Admin4

Admin4

    Next Story