हरियाणा

रक्षाबंधन से पहले युवती ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी

Shantanu Roy
11 Aug 2022 10:19 PM IST
रक्षाबंधन से पहले युवती ने नहर में लगाई छलांग, तलाश जारी
x
बड़ी खबर
ढांड। ढांड कौल की युवती ने रक्षाबंधन से एक दिन पहले यानि बुधवार को मानसिक तनाव के चलते नहर में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार युवती का नाम शिवानी है। उसके चाचा जोगिंद्र ने बताया कि उसका बड़ा भाई आशीष कुछ दिन पहले अमेरिका रवाना हुआ था लेकिन वह बीच रास्ते में फंस गया है। इस वजह से पूरा परिवार मानसिक तनाव में रह रहा है। बुधवार को सुबह शिवानी घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों को जैसे ही मालूम हुआ तुरंत उसकी तलाश में लग गए। जब परिजन उसे ढूंढते हुए सिरसा नहर ब्रांच के पास पहुंचे तो वहां उन्हें पुल पर नहर किनारे शिवानी की चुन्नी व चप्पल मिले। यह देखकर उन्होंने आशंका जताई कि उसने नहर में छलांग लगा दी है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और गोताखोरों की सहायता से काफी तलाश की, लेकिन शिवानी का कोई पता नहीं चला। युवती शिवानी की तलाश जारी है।
Next Story