हरियाणा

सोनीपत से गोहाना तक बनेगा खूबसूरत हाइवे

Admin Delhi 1
26 Aug 2022 12:47 PM GMT
सोनीपत से गोहाना तक बनेगा खूबसूरत हाइवे
x

नई दिल्ली: हरियाणा में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है। कई नए हाइवे बनाए जा रहे हैं जिससे लोगों का कई शहरों में आना जाना और भी आसान हो गया है। हाल ही में हरियाणा में नेशनल हाइवे 152 डी का काम पूरा किया गया है। इस हाइवे को ट्रायल के लिए खोला जा चुका है। ये हाइवे नारनौल से कुरुक्षेत्र के गंगहेड़ी तक बनाया गया है।

230 किलोमीटर लंबा है हाईवे: ये हाइवे 230 किमी लंबा बनाया गया है। जल्द ही इस हाइवे का उदघाटन पीएम मोदी द्वारा किया जाने वाला है। वहीं अब हरियाणा वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही हैं जिसमें कहा जा रहा है कि सोनीपत के गोहाना से सिवानी मंडी तक हाइवे बनाया जाने वाला है। ये हाइवे 6 लेन का बनाया जाएगा। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

हरियाणा में बनाया जाएगा नया हाइवे: हरियाणा में कई हाइवे बनाने पर काम किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने का है। इसी कड़ी में अब जल्द ही हरियाणा को नए हाइवे की सौगात मिलने वाली है। गोहाना से सिवानी मंडी तक नया हाइवे बनाया जाने वाला है जिसे आगे राजस्थान में राजगढ़ रोड से भी जोड़ दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि ये हाइवे लाखनमाजरा, गोहाना और महम के बाहर से होकर जाने वाला है।

शहर और गांवों से निकलेगा यह हाईवे: बताया जा रहा है कि ये हाइवे शहर और गांवों से बाहर होकर गुजरने वाला है जिससे शहर में जाम की स्थिति भी पैदा नहीं होगी। इस हाइवे के बन जाने के बाद यात्रा करना सुगम हो जाएगा। ये हाइवे 6 लेन का बनाया जा रहा है। इस हाइवे के बन जाने के बाद महम से चार हाइवे होकर गुजरने वाले हैं। अब महम की तुलना भी कनॉट प्लेस से होने वाली है।

राजस्थान से हरिद्वार जाना होगा आसान: बताया जा रहा है कि इस हाइवे से राजस्थान से हरिद्वार तक जाना काफी आसान हो जाएगा। वहीं हाइवे के बन जाने के बाद वाहनों चालकों के समय की भी बचत होने वाली है। अब जल्द ही इस हाइवे को बनाने का काम भी शुरू किया जाने वाला है।

Next Story