हरियाणा

बंतो कटारिया ने एथलीट अनिल कुमार को दिया सवा दो लाख रुपये का चेक

Shantanu Roy
3 Oct 2023 11:22 AM GMT
बंतो कटारिया ने एथलीट अनिल कुमार को दिया सवा दो लाख रुपये का चेक
x
चंडीगढ़। भजपा नेत्री बन्तो कटारिया ने यमुनानगर के एथलीट अनिल कुमार के घर जाकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि स्वर्गीय सांसद रतनलाल कटारिया ने एथलीट अनिल कुमार की खेल के प्रति निष्ठा और लगन को देखकर खेल मंत्रालय को अर्जी लिखी थी और जिसके परिणाम स्वरूप खेल मंत्री माननीय अनुराग सिंह ठाकुर ने 19 सितंबर 2023 को "पंडित दिन दयाल उपाध्याय नेशनल वेलफेयर फॉर स्पोर्टपर्सन" के तहत 2,25000 की राशि से समानित किया है। एथलीट अनिल कुमार ने 2016 में एशिया यूरोपियन चैंपनशिप वर्ल्ड मैराथन में चीन के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीता था और भारत को गौरवांनित किया था। बन्तों कटारिया ने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ी प्रदेश व देश की अमूल्य संपत्ति हैं। "हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत ओलंपिक खेलों में गोल्ड, रजत और कांस्य पदक जीतने वालों के लिए करोड़ों की इनामी राशि दी जाती है।
इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 6 करोड़, सिल्वर मेडल विजेता को 4 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले को 2.5 करोड़ का इनाम दिया जाता है। इतना ही नहीं ओलंपिक में शामिल होने वाले खिलाड़ी को 15 लाख दिए जाते हैं। वहीं, तैयारियों के लिए 5 लाख दिए जाते हैं। इसके अलावा पैराओलंपिक के खिलाड़ियों को भी ओलंपिक विजेताओं की तर्ज पर सम्मान, नकद, पुरस्कार दिया जाता है। इसके साथ ही पदक जीतने वाले खिलाड़ी को नौकरी में आरक्षण का भी प्रावधान सरकार ने किया हुआ है। बन्तों कटारिया ने कहा कि हरियाणा देश के उन राज्यों में शामिल है जो न सिर्फ खेती, किसानी और उद्योगों के क्षेत्र में अपनी नीति से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है, बल्कि खेलों के क्षेत्र में भी इस राज्य का अपना अलग ही जलवा है। किसी भी अंतरराष्ट्रीय या राष्ट्रीय प्रतियोगिता की बात हो, यहां के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन की बदौलत देश का नाम रोशन करने में हमेशा अव्वल रहते हैं। इसकी वजह न सिर्फ खिलाड़ियों की मेहनत है, बल्कि प्रदेश सरकार की खेल नीति का भी इसमें अहम योगदान है।
Next Story