हरियाणा

बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
13 Sept 2022 9:56 PM IST
बैंक कर्मी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के रामराज क्षेत्र में एक बैंक कर्मी को हथियार बंद बदमाशों ने दिन-दहाड़े लूटने का प्रयास किया। असफल रहने पर बदमाशों ने बैंक कर्मी पर फायरिंग भी की। बैंक कर्मी ने किसी तरह बदमाशों से जान बचाई। जानकारी मिलने पर एसपी देहात मौके पर पहुंचे।
डंडा मारकर बाइक सवार को रोका
बंधन बैंक रामराज में कार्यरत कलेक्शन एजेंट अंकित कुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी रतनपुरी मंगलवार को एक गांव से रुपये एकत्र कर बाइक पर लौट रहा था। जब वह थाना रामराज क्षेत्र के स्याली से हुसैनपुर जाने वाले मार्ग पर पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर आए 3 हथियारबंद बदमाशों ने उसे रोककर डंडा मारा और लूट का प्रयास किया। तीनों बदमाशों ने नकाब से चेहरा ढका हुआ था। बदमाशों ने हथियारों के बल पर अंकित को लूटने का प्रयास किया। लेकिन उसने बाइक को तेज दौड़ा दिया। अपने को असफल होता देख बदमाशों ने अंकित पर फायरिंग की, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव तथा सीओ जानसठ क्षेत्र शकील अहमद मौके पर पहुंचे और उन्होंने अंकित से घटना की जानकारी ली।
Next Story