हरियाणा

Bahadurgarh: पैन-डाउन स्ट्राइक पर बहादुरगढ़ के अधिकांश डॉक्टर, ओपीडी ठप

Admindelhi1
27 Nov 2025 5:22 PM IST
Bahadurgarh: पैन-डाउन स्ट्राइक पर बहादुरगढ़ के अधिकांश डॉक्टर, ओपीडी ठप
x

बहादुरगढ़: स्वास्थ्य विभाग में एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध में आज प्रदेश भर के डॉक्टर 2 घंटे की पैन डाउन स्ट्राइक पर हैं। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते मरीज बेहद परेशान है। ओपीड़ी के बाहर मरीजों की लंबी लंबी लाइन लगी हुई दिखाई दी। बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में मरीज सुबह से चिकित्सकों का इंतजार कर रहे हैं। मगर चिकित्सक हड़ताल पर बैठे हुए हैं। बहादुरगढ़ के 62 डॉक्टर में से 53 डॉक्टर पेन डाउन स्ट्राइक पर हैं। बाकी डॉक्टर इमरजेंसी और लेबर रूम में सेवाएं दे रहे हैं। ताकि गंभीर रूप से बीमार मरीज को समय पर इलाज मिल सके।

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के झज्जर महासचिव डॉक्टर पीयूष ने बताया कि सरकार स्वास्थ्य विभाग में एसएमओ की सीधी भर्ती कर रही है। जिसके चलते डॉक्टरों के प्रमोशन रुक गए हैं। प्रदेश भर के डॉक्टर इससे पहले भी हड़ताल करके सरकार तक अपनी बात पहुंच चुके हैं। सरकार ने डॉक्टरों को आश्वासन भी दिया था कि एसएमओ की सीधी भर्ती नहीं की जाएगी। मगर इसके बावजूद डॉक्टरों की मांगे पूरी नहीं हुई है। इसी के चलते आज प्रदेश भर के डॉक्टर 9:00 बजे से 11:00 बजे तक पैन डाउन स्ट्राइक पर है। डाक्टरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो उन्हें आंदोलन तेज करना पड़ेगा।

एसएमओ की सीधी भर्ती के विरोध के अलावा डॉक्टर पिछले लंबे समय से मोडिफाइड एसीपी स्ट्रक्चर लागू करने की भी मांग कर रहे हैं। डॉक्टरों ने सांकेतिक हड़ताल के जरिए सरकार तक अपनी बात पहुंचा दी है। ऐसे में अब देखना होगा कि सरकार डॉक्टरों की मांगों की तरफ कब तक ध्यान देती है।

Next Story