हरियाणा
Bahadurgarh: दुकान में भीषण आग से भारी नुकसान, लाखों का सामान खाक
Tara Tandi
28 Sept 2025 4:29 PM IST

x
Haryana हरियाणा : बहादुरगढ़ के मेन बाजार स्थित एक दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना रात को करीब ढाई बजे हुई। आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की खबर मिलते ही आसपास के दुकानदार और लोग इकट्ठा हो गए। तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग हरीश गुप्ता की दुकान में लगी है। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका है, जिस समय आग लगी उस समय दुकान मालिक छत पर सो रहा था। आग के बीच फंसे दुकान मालिक को भी छत से कूदाकर बचाया गया।
फायर ब्रिगेड की पहुंची 6 गाड़ियां
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम तुरंत शुरू कर दिया। आग इतनी ज्यादा थी कि घंटों की मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया। धुएं और आग की लपटें देखकर बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल विभाग ने शोर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। हालांकि, असल कारण जांच के बाद ही सामने आएंगे।
गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
TagsBahadurgarh दुकान भीषण आगभारी नुकसानलाखों सामान खाकBahadurgarh shop massive firehuge losslakhs of goods destroyedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





