हरियाणा

BA फाइनल की छात्रा लापता, तलाश जारी

Shantanu Roy
7 July 2022 9:22 AM GMT
BA फाइनल की छात्रा लापता, तलाश जारी
x
बड़ी खबर

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत शहर के GVM कॉलेज में फाइनल इयर की छात्रा संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गई। बुधवार को वह परीक्षा देने कॉलेज आई थी। दोपहर 12 बजे उसका चाचा लेने आया तो उसका कोई सुराग नहीं लगा। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अनजान स्थान पर छिपा रखा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

न चाचा को मिली, न घर पहुंची
सोनीपत के तारा नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह एक लड़का और लड़की का पिता है। उसकी लड़की जो कि दोनों बच्चों में बड़ी है, सोनीपत के GVM कॉलेज में BA अंतिम वर्ष की छात्रा है। फिलहाल उसके पेपर चल रहे हैं। बुधवार को उसका भाई बाइक पर पेपर देने के लिए कॉलेज में छोड़ कर आया। दोपहर 12 बजे परीक्षा खत्म होने के समय पर वह अपनी भतीजी को लेने गया था। उसने कॉलेज के गेट पर काफी इंतजार किया, लेकिन बेटी नहीं आई। कॉलेज में पता किया तो वह वहां पर भी नहीं मिली। बाद में शाम तक वह घर पर भी नहीं पहुंची।
छात्रा के पास फोन नहीं
छात्रा के पिता ने कहा कि उसकी लड़की पेपर देने के बाद अपनी मर्जी से कहीं चली गई है। उसके पास कोई फोन नहीं था। साथ ही उसने शंका जाहिर की कि उसकी बेटी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अनजान स्थान पर बंधक बना कर रखा है। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी बेटी को तलाश किया जाए और लड़की के गायब होने के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
सहेलियों से होगी पूछताछ
सोनीपत के सेक्टर-27 थाना पुलिस ने छात्रा के पिता के बयान पर केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी HC रविता ने बताया कि पुलिस छात्रा की तलाश में लगी है। कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी को चैक किया जा रहा है और साथ ही उसकी सहेलियों से भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस जल्द ही उसका पता लगा लेगी।
Next Story