हरियाणा

हरियाणा के शहरों में बनेंगे आकर्षक पार्क और संग्रहालय, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की तैयारी

Admindelhi1
25 Nov 2026 11:56 AM IST
हरियाणा के शहरों में बनेंगे आकर्षक पार्क और संग्रहालय, 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की तैयारी
x
हरियाणा के नगर निकायों को मिलेगी विकास की नई रफ्तार, डेढ़ साल में आएंगे 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट

गुरुग्राम: हरियाणा में शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए अगले डेढ़ साल में करीब 10 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लाने की संभावनाएं हैं। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नगर निकायों की जिम्मेदारी केवल सड़क, बिजली और पानी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। शहरों में अच्छे पार्क, आकर्षक चौक, संग्रहालय और ऐसे सार्वजनिक स्थल विकसित किए जाने चाहिए, जहां परिवार समय बिता सकें। इससे शहरों की पहचान मजबूत होगी और नागरिकों का जुड़ाव भी बढ़ेगा।

मंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से राष्ट्रीय एवं राज्य योजनाओं के तहत उपलब्ध बजट का अधिकतम उपयोग करने को कहा। उन्होंने प्रत्येक नगर निकाय की वार्षिक बैलेंस शीट तैयार करने और आय-व्यय का नियमित आकलन करने पर भी जोर दिया।

वहीं, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पंचायतों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत बताई। उन्होंने पंचायती जमीन के व्यावसायिक उपयोग, आय के नए स्रोत विकसित करने और नियमित ग्राम सभाएं आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत पंचायतें ही ग्रामीण विकास को गति दे सकती हैं।

Next Story