हरियाणा

सामाजिक सौहार्द वीडियो से बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने की जांच शुरू

Deepa Sahu
18 April 2022 12:07 AM IST
सामाजिक सौहार्द वीडियो से बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने की जांच शुरू
x
दिल्ली में जहांगीरपुरी हिंसा के बाद हरियाणा के भिवानी में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है.

भिवानी : दिल्ली में जहांगीरपुरी हिंसा के बाद हरियाणा के भिवानी में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है. एक वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

इस वीडियो में कुछ युवक एक बिल्डिंग के अंदर एक निर्माण को तोड़ते और फिर हनुमान की प्रतिमा स्थापित करते दिख रहे हैं. वीडियो में युवक जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं. घटना ढाणा रोड की है. वीडियो हनुमान जयंती के दिन का बताया गया है. एसपी ने बताया कि उन्हें डायल 112 से सूचना मिली थी. उन्होंने कहा कि बिल्डिंग का मालिक हिंदू समुदाय से है, वहां मंदिर के उद्घाटन का पत्थर भी लगा है. ऐसे में जांच के बाद पता चलेगा कि आखिर तोड़ा गया ढांचा किसका था. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं किसी भी समाज के हित में नहीं है, क्योंकि कोई भी धर्म आपस में लड़ना नहीं सिखाता. किसी भी विवाद का हल लड़ाई की बजाय सामाजिक या कानूनी रूप से होता हैं.
Next Story