हरियाणा

फरीदाबाद में माहौल खराब करने की कोशिश

Rounak Dey
30 Jun 2023 8:28 PM IST
फरीदाबाद में माहौल खराब करने की कोशिश
x
फरीदाबाद | पूरे देश में जहां एक और पूरी शांति के साथ ईद मनाकर शांति और अमन की कामना की जा रही है। वहीं फरीदाबाद में कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। शरारती तत्वों ने फरीदाबाद गुरुग्राम रोड पर हनुमान मंदिर के सामने मांस फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि इसका पता लगा तब लगा जब वहां से लोगों ने निकलते देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर जा पहुंची। पुलिस अब उन असामाजिक तत्वों की पहचान में जुटी हुई है जिन्होंने माहौल खराब करने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों से ऐसे शरारती तत्वों से सावधान व उनकी बातों में न आने की अपील की है।
Next Story