हरियाणा
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पड़ोसी पर केस दर्ज
Kajal Dubey
4 Aug 2022 5:10 PM GMT

x
पढ़े पूरी खबर
प्रतापनगर। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पड़ोसी पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
25 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि एक अगस्त को वह घर पर अकेली थी। उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था तभी उनके पड़ोस में रहने वाला कर्ण उसे अकेली देख घर में घुस गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उससे मारपीट की। इसके बाद वह किसी को बताने पर उसे धमकी देकर फरार हो गया। जांच अधिकारी एसआई चरणजीत सिंह का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story