
x
बड़ी खबर
गुड़गांव। तावडू क्षेत्र में डीएसपी पर डंपर चढ़ाने के बाद अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब कैब चालक ने जेल वार्डन को कैब से कुचलने का प्रयास किया। जिसमें वार्डन घायल हो गया, ङ्क्षजसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। नांगल चौधरी निवासी संजय कुमार जिला जेल भौंडसी में जेल हेड वार्डन तैनात है। उसकी डयूटी जेल के इंट्री गेट बेरियल पर थी। यहां से किसी भी प्राईवेट वाहन का प्रवेश वर्जित है। इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक कैब आई। जिसे इंट्री गेट पर रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ने कैब नहीं रोकी ओर तेज रफ्तार से वहां से फरार हो गया।
कुछ ही देर बात वहीं चालक कैब लेकर वापिस आया और बेरियल पर आते ही उसने कैब की रफ्तार तेज कर दी और बेरियल तोड़ते हुए फरार हो गया। इस हादसे में संजय कुमार घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजय कुमार की शिकायत पर भौंडसी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुुरु कर दी। मामले में भौंडसी थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संजय कुमार की अस्पताल से डिस्चार्ज समरी आनी अभी बाकी है। जबकि, हादसे को अंजाम देने वाली कैब का नंबर पता चल गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
Next Story